फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railway inquiry office started

Bijnor News: रेलवे का पूछताछ कार्यालय शुरू

Tue, 28 May 2024 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Railway inquiry office started
-पार्सलकर्मी देंगे यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी
विज्ञापन



नजीबाबाद। रेलवे ने यात्री हित में पूछताछ कार्यालय की तीनों शिफ्ट करीब तीन माह बाद फिर से शुरू कर दी हैं। 29 फरवरी से केवल एक शिफ्ट में यात्रियों को ट्रेनों के संबंध में जानकारी दी जा रही थी।

नजीबाबाद स्टेशन का पूछताछ कार्यालय अब 24 घंटे संचालित होगा। 29 फरवरी से 16 घंटे तक पूछताछ कार्यालय पर ताला लटका रहता था। प्रातः आठ से शाम चार बजे तक यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन की जानकारी दी जा रही थी। डीआरएम राज कुमार सिंह के समक्ष अमर उजाला की ओर से यात्री हित में पूछताछ कार्यालय तीनों शिफ्ट में शुरू करने का मामला उठाया था। डीआरएम मुरादाबाद ने चेकिंग स्टाफ कम होने की वजह से पूछताछ कार्यालय की एक शिफ्ट चलाने की जानकारी के साथ जल्द समाधान का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

रेलवे ने नजीबाबाद स्टेशन पर पूछताछ कार्यालय की जिम्मेदारी पार्सल कार्यालय को सौंपी है। पूछताछ कार्यालय संबंधित सिस्टम पार्सल कार्यालय में लगाने के साथ सोमवार को पार्सल कार्यालय प्रभारी पीके जैन, खुर्शीद अहमद, अंकित कुमार, दिनेश कुमार की देखरेख में पूछताछ कार्यालय की सेवाएं तत्काल प्रभाव से तीनों शिफ्ट में शुरू की गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नजीबाबाद स्टेशन पर उपलब्ध मात्र 17 चेकिंग स्टाफ को जनता एक्सप्रेस, कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस पर यात्री चेकिंग के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed