फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railway employees protest in support of demands

मांगों के समर्थन में रेल कर्मचारियों ने दिया धरना

Mon, 10 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Railway employees protest in support of demands
मांगों के समर्थन में रेल कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र की नीतियों के विरोध में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्यों ने एसएसई कार्यालय में धरना दिया। गजरौला शाखा द्वारा मंडल मंत्री शलभ सिंह के नेतृत्व में बिजनौर में धरना प्रदर्शन किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि एडीईएन वन हरदोई के तहत आने वाले इंजीनियरिंग स्टाफ को साल 2013 व 2019 में हुए जीर्णोद्घार का लाभ अब तक किसी कर्मचारी को नहीं दिया गया है। मुुुरादाबाद रेलवेे के लगभग सभी कर्मचारियों के ओवर टाइम में 29 बिल, 129 सप्लीमेंट्री बिल, टीए के 69 बिल एकाउंट विभाग की हठधर्मी के कारण अब तक लंबित पड़े हैं। ये अब तक किसी भी कर्मचारी के वेतन में नहीं लगे हैं। इन्हें अगस्त के वेतन में लगाया जाए। कर्मचारियों की इन समस्याओं का समाधान होना चाहिए। साथ ही केंद्र कर्मचारियों के वेतन भत्तों पर लगी रोक जल्द हटाने, 50 प्रतिशत पद रद्द करने के आदेश को वापस लेने, ट्रैकमेन व जोखिम भरा काम करने वाले अन्य सभी वर्ग के कर्मचारियों की उन्नति के लिए एलसीडीई कोटे को सभी के लिए खोलने, रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए लारजेस स्कीम के आदेशों को सभी मंडलों में लागू करने तथा रेलवे विभाग के बजट को पहले की तरह मुख्य बजट से अलग करने की मांग की गई। इस दौरान महिपाल सिंह, हितेश, सुरजीत, कमलदीप नागर, गुरुवचन, गंगाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed