{"_id":"64cbf37cd08fdb5b4705bf64","slug":"railway-department-will-celebrate-amrit-bharat-station-festival-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-8291-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - रेलवे मनाएगा अमृत भारत स्टेशन महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - रेलवे मनाएगा अमृत भारत स्टेशन महोत्सव
Fri, 04 Aug 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
- छह अगस्त को बिजनौर रेलवे स्टेशन पर होगा कार्यक्रम का आयोजन
- रेलवे स्टेशन पुनर्निमाण को लेकर जगह-जगह होंगे समारोह
- 5000 हजार लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रेलवे की ओर से अमृत भारत रेलवे स्टेशन महोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। बिजनौर रेलवे स्टेशन सहित जिले के चार स्टेशनों पर ही छह अगस्त को कार्यक्रम का आयोजन होगा। रेलवे स्टेशन पुनर्निमाण को लेकर जगह-जगह समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।
बिजनौर रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण चल रहा है। इसी बीच अब रेलवे और सरकार की तरफ से अमृत भारत रेलवे स्टेशन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बिजनौर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों को आमंत्रित करने की तैयारी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच में वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रतियाेगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में होंगे शामिल
अमृत भारत रेलवे स्टेशन महोत्सव कार्यक्रम छह अगस्त को आयोजित होगा। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, डीएम, एसपी शामिल रहेंगे। इसके अलावा डाक विभाग सहित कई विभाग भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे विभाग के अधिकारी स्कूलों में जाकर संपर्क कर रहे हैं। स्कूल-कॉलेज प्रबंधन से कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जानकारी दे रहे हैं। प्रतियोगिताओं के बारे में बता रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों के कार्यक्रम में लाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद डिविजन के 12 रेलवे स्टेशनों पर होगा समारोह
रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुरादाबाद डिविजन के 12 रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत रेलवे स्टेशन महोत्सव मनाया जाएगा। जिनमें अमरोहा, गजरौला, नजीबाबाद, बिजनौर, नगीना, हर्रावाला, हापुड़, हरदोई, रुड़की, चंदोसी, रामपुर, शहाजहांपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
-- -- वर्जन
मुख्यालय की ओर से पत्र भेजा गया है। जिसमें स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन महोत्सव छह अगस्त को मनाने के लिए कहा गया है। समारोह की तैयारियों को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। अमृत भारत स्टेशन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा - चंद्रशेखर, स्टेशन मास्टर, बिजनौर