{"_id":"60f073868ebc3e3358725e95","slug":"rail-accidents-happen-due-to-human-error-be-careful-nazibabad-news-mrt547529739","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मानवीय भूल से होती हैं रेल दुर्घटनाएं, सतर्कता बरतें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मानवीय भूल से होती हैं रेल दुर्घटनाएं, सतर्कता बरतें’
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे द्वारा आयोजित सेफ्टी सेमिनार में रेल संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्निकांड सुरक्षा के प्रति भी रेल कर्मियों को जागरूक किया गया।
स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह निर्देशन में मंडल से आए सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्रीय स्टेशनों के परिचालन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को मानवीय भूल से होने वाले रेल हादसों की जानकारी देते हुए यात्रियों और रेल की सुरक्षा दायित्वों से अवगत कराया।
मुरादाबाद से आए टीआई सेफ्टी वाईपी सिंह, मनोज कुमार, आरके मीणा ने सिग्नल, ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों को मानवीय भूल और तकनीकी खामियों से होने वाली रेल दुर्घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने परिचालन और शंटिंग स्टॉफ को कार्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। रेल कर्मियों को प्वाइंट फेल होने पर क्लेंप बांधने सहित विभिन्न तकनीकी खामियों को दूर करने संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
स्टेशन प्रभारी जयपाल सिंह ने कोटद्वार सहित क्षेत्रीय स्टेशनों से आए रेल कर्मचारियों का स्वागत किया। सेफ्टी सेमिनार में स्टेशन मास्टर, शंटिंग स्टॉफ, प्वाइंट मैन, पोर्टल प्रतिभाग किया।