फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raids conducted on suspicion of scrap purchase from fake firms

Bijnor News: फर्जी फर्मों से स्क्रैप खरीदारी की आशंका में मारा छापा

Sun, 07 Dec 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 07 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted on suspicion of scrap purchase from fake firms
बिजनौर। मुरादाबाद में लोहे की फर्म द्वारा जीएसटी चोरी के बाद विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। जिले में भी तीन फर्मों पर जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने छापा मारा। इन फर्मों द्वारा फर्जी फर्मों से स्क्रैप खरीदने की आंशका जताई जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुरादाबाद और बिजनौर जीएसटी की संयुक्त टीम ने इनर सेल्स चांदपुर, प्रयाण इस्पात नजीबाबाद, भागीरथी रोलिंग मिल नजीबाबाद पर छापा मारा। तीनों फर्म में सरिया बनाने का काम होता है। टीम के सदस्यों का कहना है कि इन फर्मों पर सरिया बनाने के लिए गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर की अलग-अलग करीब 10 फर्जी फर्मों से स्क्रैप खरीदने की आशंका थी।
विज्ञापन

इसी को लेकर कार्रवाई की गई। मंडलीय स्तरीय टीम बिजनौर पहुंची और कागजों की जांच की। अभी फिलहाल, फर्मों के कागजों की जांच चल रही है। इनर सेल्स के स्वामी डॉ. नीरज चौधरी का कहना है कि फर्म पर छापे की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। रूटीन में जीएसटी विभाग की जांच होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भागीरथी रोलिंग मिल और प्रयाण इस्पात के स्वामी अवनीश कुमार ने कहा कि जीएसटी विभाग की टीम के करीब 13 लोग उनकी फर्म पर आए। उन्होंने अपने सभी दस्तावेज टीम को दिखाए दिए। जांच में कोई टैक्स चोरी नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed