{"_id":"58dd58be4f1c1bc30463e482","slug":"raid-on-examination-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सूबे के डिप्टी सीएम की सख्ती रंग लाती दिख रही है। बृहस्पतिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक समेत जिले की छह टीमों ने एक दर्जन से अधिक बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापामारी की।
डिप्टी सीएम दिनेश कुमार शर्मा पर माध्यमिक शिक्षा का प्रभार है। डिप्टी सीएम ने बुधवार को डीएम और एसपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग करके बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने की सख्त हिदायत दी थी। संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद ने अपनी टीम को लेकर खालसा इंटर कॉलेज नूरपुर, डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर, विदुर गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विदुर कुटी, तथा दयानंद इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की।
डीआईओएस एके दुबे ने नूरपुर, हल्दौर, धमरौला, मदारीपुर, हीमपुर दीपा केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीआईओएस सत्यवीर सिंह की टीम बमनौली, जैतरा, नींदडू के परीक्षा केंद्रों पर छापे मारे। डीआईओएस के अनुसार जिले में छह टीम छापामारी करती रही। एक दर्जन परीक्षा केंद्रों पर विशेष स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरे समय निगाह रखे रहे। दोनों पालियों में 3,747 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।