फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rahul had given Rs 39 lakh on interest to the people of Kanshiram Colony.

Bijnor News: कांशीराम कॉलोनी के लोगों को ब्याज पर 39 लाख दे रखे थे राहुल ने

Thu, 23 Apr 2026 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul had given Rs 39 lakh on interest to the people of Kanshiram Colony.
बिजनौर। कांशीराम कॉलोनी निवासी कशिश (17) की मंगलवार को गोकुलपुर निवासी राहुल ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। अब पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि हत्यारोपी राहुल ने अलग-अलग परिवारों को ब्याज पर करीब 39 लाख रुपये दे रखे थे।
विज्ञापन


कॉलोनी में कर्ज देने के साथ-साथ आरोपी राहुल कशिश से दिल भी लगा बैठा। इतना ही नहीं, उसने अपने परिवार से भी नाता तोड़ लिया था। मंगलवार को कशिश की हत्या करने के बाद राहुल ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया था। उसका इलाज मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, बुधवार को परिजनों ने आरोपी को छोड़ने की शंका होने पर हंगामा करते हुए सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इस संबंध में शहर कोतवाल रामप्रताप का कहना है कि आरोपी का पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है। अभी ठीक से पूछताछ नहीं हो सकी है। इलाज के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सपा पदाधिकारियों ने परिजनों से की मुलाकात
मृतका कशिश के परिजनों से बुधवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने पोस्टमार्टम हाउस पर मुलाकात की। शेख जाकिर हुसैन ने कहा कि इस तरह के आपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर, कशिश हत्याकांड में दोषी को बचाने का प्रयास किया तो पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर प्रवक्ता अखलाक पप्पू, डाॅ. योगेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर सभा काशिफ खान, महतबुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed