फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rachit was murdered for revenge

बदला लेने के लिए कराई थी रचित की हत्या

Wed, 10 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rachit was murdered for revenge
बिजनौर पुलिस लाइन में रचित हत्याकांड में पकड़े गए तीन आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी डा.ध - फोटो : BIJNOR
बदला लेने के लिए कराई थी रचित की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। झालू में रचित की हत्या कराने में उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले दोनों युवकों का बड़ा हाथ रहा। ये दोनों हत्या कराने के लिए रचित को घर से बुलाकर लाए थे। पहले ही हत्यारोपियों से मिलकर उन्होंने हत्या की योजना बना ली थी। दोनों रचित से झगड़े का बदला लेना चाहते थे। पुलिस ने हत्या की साजिश में तीन युवकों को दबोच लिया है, दो युवक अभी फरार हैं।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक शुक्रवार को झालू में हुए रचित हत्याकांड में झालू निवासी शारिक, शादाब, शहबर और शहजान को पुलिस ने चार तमंचों के साथ घटना के दिन ही दबोच लिया था। फरार आरोपी आसिफ आब्दी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसे भी पुलिस ने घर से दबोच लिया। झालू निवासी नाजिम ने व्हाट्सएप के स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो लगाई थी। उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है। नाजिम ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान वह मौके पर था। अपने साथियों का वर्चस्व कायम करने के लिए उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल की थी। इसमें चारों आरोपी साथी थाने में खड़े हैं। रचित की हत्या के समय का खून में सना चेहरा वीडियो में दिखाया गया है।
विज्ञापन

पकड़ेे गए शारिक, शादाब, शहबर व शहजान ने पुलिस को बताया था कि वे रचित के साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे। रचित उनका सीनियर व दबंग प्रवृत्ति का युवक था। रचित के जिंदा रहने तक उनका वर्चस्व कायम नहीं हो सकता था। कुछ समय पहले रचित से उनकी अनबन हो गई थी। रचित का गांव रामपुर नौआबाद निवासी जौनी व रितिक से भी पूर्व में झगड़ा हो गया था। रचित ने शारिक को जान से मारने की धमकी दे रखी थी। एक दिन शारिक ने उन सबको बुलाकर बैठाया। मायूस होकर बोला कि उनके होते हुए रचित उसकी हत्या कर देगा तो उनका क्या फायदा। रचित शारिक से दुश्मनी रखता है। रचित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दे रखी है। उन सबको मिलकर भी अपना वर्चस्व कायम रखना है। शारिक की ये बातें सभी साथियों के दिल में लग गई। शुक्रवार को रचित को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। रितिक व जौनी को रचित से हुए झगडे़ का फायदा उठाकर अपने साथ मिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया था रचित
नहटौर के मोहल्ला लक्कड़हान निवासी समीर व झालू के मोहल्ला सादात निवासी वाजिद भी रचित से दुश्मनी रखते थे। उन दोनों को भी रचित की हत्या में साथ ले लिया। रितिक व जौनी जन्मदिन की पार्टी के बहाने रचित को शुक्रवार को योजना के तहत कस्बा झालू ले आए। समीर शेख ने हत्या करने वाले साथियों को मोबाइल पर रचित के झालू बाजार में आने की सूचना दी। कहा कि सब हत्या करने के लिए तैयार हो जाओ। हत्या करने वाले पांचों साथी तमंचे लेकर बाजार में पहुंच गए। रचित उन्हें देखकर पास की मोबाइल की दुकान में घुस गया। पांचों ने उस पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रचित की हत्या में शामिल जौनी, रितिक, मतीन को दबोच लिया है। फरार वाजिद, समीर शेख की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed