{"_id":"602423f08ebc3ee8fe117ebb","slug":"rachit-s-family-is-in-danger-of-life-security-demand-bijnor-news-mrt5247303190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचित के परिजनों को जान का खतरा, मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रचित के परिजनों को जान का खतरा, मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम सिहोरा गिरधर में मृतक रचित के परिजनों को सात्वंना देते भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्?
- फोटो : BIJNOR
रचित के परिजनों को जान का खतरा, मांगी सुरक्षा
बिजनौर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल बुधवार को रचित के गांव सिहोरा गिरधर पहुंचे और परिजनों का ढांढस बंधाया। कहा कि पूरा भाजपा संगठन रचित के परिवार के साथ है। यह घटना दिल दहलाने वाली है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे रचित के हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाएंगे। इस दौरान रचित के परिजनों ने कहा कि उनकी जान को खतरा है, उन्हें सुरक्षा दिलाई जाए।
बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल रचित के गांव पहुंचे और परिजनों से बात की। उन्होंने रचित के पिता धर्मेंद्र, मां सीमा, भाई रौनक से घटना की जानकारी ली। कहा कि यह घटना दिल दहलाने वाली है। सरेबाजार रचित की हत्या की गई है। इस मामले में ऐसी कड़ी कार्रवाई कराएंगे कि आगे इस तरह का अपराध करने की कोई सोचेगा भी नहीं। हत्यारोपियों पर रासुुका लगेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलेगा। कहा कि यदि परिजनों को कभी कोई परेशानी हो तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। परिजनों से कहा कि रचित की हत्या के बाद उनकी जान को भी खतरा है। झालू उनका आना जाना रहता हैं, उन्हें सुरक्षा दिलाई जाए। बेनीवाल ने सुरक्षा दिलाने का भी भरोसा दिलाया। कुछ लोगों ने परिजनों को शस्त्र दिलाने की भी मांग की। दो मिनट का मौन रखकर रचित की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कुछ लोग नेताओं के केवल परिजनों से ही बात करने पर शोर शराबा करने लगे, उन्हें शांत कर दिया गया। इस मौके विधायक सुचि चौधरी मौसम के पति ऐश्वर्य चौधरी, विधायक ओमकुमार, अशोक राणा, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, राजीव सिसौदिया, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, हरजिंदर कौर, दीपक गर्ग मोनू, संजीव गुप्ता, भूपेंद्र बाबी, राजेंद्र सिंह, संदीप शर्मा, प्रमोद चौहान, डॉ. बीरबल सिंह, निशांत राठौर आदि शामिल रहे।