फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rachit murder Case: BJP trying to prove itself as Jat sympathizer

रचित हत्याकांड: खुद को जाटों का हमदर्द साबित करने में जुटी भाजपा

Thu, 11 Feb 2021 01:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Feb 2021 01:15 AM IST
सार

- इस घटना को वेस्ट यूपी में जाटों के बीच मुद्दा बना रही भाजपा
-मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण दूसरे दल और बनाए है दूरी

विज्ञापन
Rachit murder Case: BJP trying to prove itself as Jat sympathizer
रचित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन की काट को बिजनौर में हुए रचित हत्याकांड का मुद्दा बना रही है। यही वजह है कि भाजपा के तमाम नेता रचित के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। अन्य कोई दल इस मामले में आगे नहीं आया है। मामला दो वर्गों से जुड़ा है और भाजपा इसको लेकर आक्रामक तेवर रुख अपना रही है। 

विज्ञापन


किसान आंदोलन को लेकर सियासत गरमाई हुई है और भाकियू को रालोद का साथ भी मिल गया है। जाटों में रालोद और भाकियू का अच्छा खासा  असर है। बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली व अमरोहा की पंचायत में जाटों के साथ मुस्लिम भी बड़ी तादाद में गए। भाजपा इसकी काट ढूंढने में लगी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को कस्बा झालू में सरे बाजार हुई रचित की हत्या के बाद से एक वर्ग में भारी आक्रोश है। रचित जाट बिरादरी से था।  विरोधी भी इस घटना के बाद से उसके परिवार के साथ खड़े हो गए हैं। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने  रवि चौधरी ने घटना के बाज एसपी का घेराव करके इस मुद्दे को हवा दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने घटना के बाद झालू को दौरा किया। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया भी रचित के घर गए। भाजपा नेता मुजफ्फरनगर के कवाल कांड का जिक्र करना भी नहीं भूले। कहा कि कवाल जैसी घटनाएं ऐसी घटनाओं से ही पनपती है।


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी बुधवार को जिले के कई विधायक व नेताओं को लेकर रचित के घर पर गए। गुरुवार को रचित की तेरहवीं है, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान समेत कई नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी रचित के घर पहुंच रहे हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed