फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Question banks will be prepared for the students of UP board

Bijnor News: यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए तैयार होंगे प्रश्न बैंक

Fri, 28 Jul 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Question banks will be prepared for the students of UP board
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद
विज्ञापन




- शिक्षकों के लिए तैयार होगा ट्रेनिंग माड्यूल



बिजनौर। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग कक्षा नौ व दस के छात्रों के लिए विभिन्न विषयों के प्रश्न बैंक तैयार कराएगा। अभी तक प्रश्न बैंक निजी प्रकाशक ही तैयार करते हैं।



विभागीय जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में कक्षा नौ व दस के गणित तथा विज्ञान विषयों के प्रश्न बैंक तैयार होंगे। प्रश्न बैंक तैयार करने की जिम्मेदारी राज्य विज्ञान संस्थान को सौंपी गई है। प्रश्न बैंक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। यूपी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा नौ व दस की पढ़ाई एनसीईआरटी की किताबों से होती है। बताया गया कि प्रश्न बैंकों से विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रश्न बैंक इंजीनियरिंग तथा मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वरदान साबित होंगे। शासन से इस पर अमल शुरू हो गया है।
विज्ञापन








विशेषज्ञ करेंगे प्रश्नपत्र तैयार



विभागीय जानकारी के मुताबिक प्रश्न बैंक संबंधित विषय के विशेषज्ञ तैयार करेंगे। राज्य विज्ञान संस्थान इलाहाबाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्थान एनसीईआरटी के अधिकारियों का सहयोग लेगा। माध्यमिक विद्यालयों के गणित तथा विज्ञान विषयों के शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग माड्यूल तैयार होगा। जिसके आधार पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय हैं। शासन गणित तथा विज्ञान के शिक्षकों को शिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण के लिए भेजता रहता है। शासन के निर्देश के अनुसार काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed