फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Quacks nodal Dr. Pramod removed from charge, investigation begins

Bijnor News: क्वैक्स नोडल डॉ. प्रमोद को चार्ज से हटाया, जांच शुरू

Sat, 30 May 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Quacks nodal Dr. Pramod removed from charge, investigation begins
बिजनौर। क्वैक्स नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल की रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने एडीएम प्रशासन और सीएमओ की संयुक्त टीम को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कार्रवाई करते हुए डॉ. प्रमोद का स्थानांतरण करते हुए क्वैक्स नोडल पद से हटा दिया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में डॉ. प्रमोद देशवाल एक युवक से पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वह युवक अप्रशिक्षित चिकित्सक है। अभी तक डॉ. प्रमोद समीपुर सीएचसी पर चिकित्सक अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। सीएमओ ने उनका सीएचसी समीपुर से सीएचसी अफजलगढ़ में रिक्त चल रहे चिकित्सा अधिकारी के पद पर स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

अब वह सिर्फ डॉक्टर के तौर पर मरीजों का इलाज करेंगे और डॉ. प्रमोद अफजलगढ़ सीएचसी में कोई प्रशासनिक कार्य नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें ब्लॉक नजीबाबाद, शेरकोट के क्वैक्स अधिकारी के कार्य से भी हटा दिया गया है। सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने जारी पत्र में कहा कि अग्रिम आदेशों तक डॉ. प्रमोद नोडल क्वैक्स से संबंधित कोई कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है स्थानांतरण और चार्ज हटाने की कार्रवाई
वीडीओ वायरल होने और शिकायत होने की वजह से पहले भी डॉ. प्रमोद पर कार्रवाई हो चुकी है। उनका स्थानांतरण भी किया गया। साथ ही क्वैक्स नोडल अधिकारी का चार्ज भी हट चुका है लेकिन अधिकारियों की महरबानी के चलते फिर से क्वैक्स नोडल अधिकारी का चार्ज मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed