{"_id":"60fefde28ebc3eb2b262a049","slug":"pwd-moradabad-will-build-medical-college-bijnor-news-mrt549169611","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी मुरादाबाद कराएगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी मुरादाबाद कराएगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मुरादाबाद कराएगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण
बिजनौर। बिजनौर में बन रहे मेडिकल कालेज के कामकाज की देखरेख अब बिल्डिंग डिवीजन पीडब्ल्यूडी मुरादाबाद देखेगी। अब तक पीडब्लूडी बिजनौर के पास इसकी जिम्मेदारी थी।
बिजनौर में अप्रैल से मधुसूदन पुर देवीदास में मेडिकल कालेज बनाया जा रहा है। 20 एकड़ जमीन में ये मेडिकल कॉलेज बन रहा है। जिला अस्पताल का उच्चीकरण करके पार्क की जमीन में भवन निर्माण किया जा रहा है। मेडिकल कालेज की पढ़ाई तो मधुसूदन पुर में बनने वाले भवन में होगी। बाकी काम जिला अस्पताल में होगा। जिला अस्पताल में बेड की क्षमता बढ़ाकर 400 की जा रही हैं। 33350.21 लाख की लागत से ये मेडिकल कालेज बन रहा है। मेडिकल कालेज में एकेडमिक ब्लाक, प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी, लेक्चरर हाल, केफिटेरिया, आडिटोरियम 460 बेड क्षमता का हास्टल, सब सटेशन, गैस प्लांट, टायल ब्लाक, कैंटीन, वर्कशाप, मोर्चरी, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, लिफ्ट, समेत तमाम कार्यों का निर्माण होगा।
अब तक पीडब्ल्यूडी बिजनौर की देखरेख मे मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य चल रहा था। अब ये जिम्मेदारी शासन ने पीडब्ल्यूडी मुरादाबाद को दे दी हैं। पीडब्ल्यूडी बिजनौर के अधिशासी अभियंता सुनील सागर ने मुरादाबाद डिवीजन को जिम्मेदारी देने की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि अब तक उनका विभाग मेडिकल कालेज की देखरेख कर रहा है।