फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pushpendra Singh elected unopposed as chairman of cooperative union

Bijnor News: पुष्पेंद्र सिंह निर्विरोध चुने सहकारी संघ के सभापति

Wed, 14 Jun 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pushpendra Singh elected unopposed as chairman of cooperative union
बिजनौर जिला सहकारी संघ के निर्विरोध चेयरमैन बने पुष्पेंद्र सिंह को प्रमाण पत्र देते डीपीआरओ सती
- शोभित त्यागी निर्विरोध चुने गए उप सभापति
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला सहकारी संघ के सभापति एवं उप सभापति पद के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। दोनों पदों के लिए कोई दूसरा नामांकन पर्चा नहीं भरा जाने से पुष्पेंद्र सिंह सभापति एवं शोभित त्यागी उप सभापति निर्विरोध चुने गए। आरओ ने निर्विरोध चुने गए सभापति व उप सभापति को प्रमाण पत्र दिया। उसके बाद उनके समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
जिला सहकारी संघ के संचालकों का चुनाव सोमवार को हुआ था। एक सीट अफजलगढ़ पर चुनाव हुआ था, बाकी सभी संचालक निर्विरोध ही चुने गए थे। मंगलवार को सभापति व उप सभापति पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया हुई। सर्वप्रथम सभापति पद के लिए संचालक के नामांकन का प्रकाशन हुआ। दस बजे से चार बजे तक सभापति एवं उप सभापति का चुनाव का समय रहा। चुनाव के आरओ व डीपीआरओ सतीश कुमार ने सभापति एवं उप सभापति पद के लिए एक एक ही नामांकन पत्र भरे गए।
विज्ञापन

नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया कर कोई दूसरा पर्चा नहीं होने से पुष्पेंद्र सिंह निर्विरोध सभापति और शोभित त्यागी उप सभापति चुने गए। आरओ सतीश कुमार ने दोनों प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया। किसान सहकारी संघ के संचालन बोर्ड में 12 संचालक निर्विरोध चुने गए थे। एक सीट संचालक पद के लिए अफजलगढ़ से चुनाव हुआ था। इस सीट पर दोनों प्रत्याशियों के बीच चुनाव रोचक हो गया था। दोनों को बराबर मत मिलने पर पर्ची से चुनाव का परिणाम निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed