फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pukhraj murder case: Due to fear of arrest, houses of the accused are locked, four teams rapid raids

पुखराज हत्याकांड: गिरफ्तारी के डर से आरोपियों के घरों पर लटके ताले, चार टीमें डाल रहीं ताबड़तोड़ दबिश

Wed, 22 May 2024 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 May 2024 11:47 AM IST
सार

गांव मटौरा दुर्गा निवासी पुखराज सिंह (65) वर्ष की सड़क पर कार से कुचलकर मौत हो गई थी। बेटी ने अपने देवर और उसके तीन साथियों पर कार से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन
Pukhraj murder case: Due to fear of arrest, houses of the accused are locked, four teams rapid raids
पुखराज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धामपुर थानाक्षेत्र के नींदड़ू में हुए पुखराज हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। सीओ का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


धामपुर थाना क्षेत्र के गांव मटौरा दुर्गा निवासी पुखराज सिंह (65) वर्ष की सड़क पर कार से कुचलकर मौत हो गई थी। आरोप है कि पुखराज की पुत्री अंजलि के देवर जयदीप ने अपने देवर व उसके तीन साथियों के साथ 19 मई को उनके खेत के सामने सड़क पर कार से कुचल कर हत्या कर दी थी। मृतक की पुत्रवधू रेनू सिंह की ओर से अंजलि के देवर को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई गई है।

विज्ञापन

पुखराज की हत्या कर मौके से फरार होने वाले हत्यारोपियों में शामिल मुख्य आरोपी सेना में तैनात है। घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली पहुंचा तथा अपने दफ्तर उपस्थित होकर ड्यूटी ज्वाइन कर ली। एसएचओ धामपुर किशन अवतार ने बताया कि आरोपी के हेडक्वार्टर को घटना से अवगत करा दिया गया है तथा गिरफ्तारी आदेश लिए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पुखराज ने अंजलि के पति व ससुर समेत कई लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें उन्हें जमानत मिल गई थी।जबकि अंजलि का पति प्रदीप कुमार और ससुर जेल में बंद है।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धामपुर धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि घटना में नामजद आरोपी जयदीप चौहान दिल्ली में आर्मी में जवान है। परिजनाें के बताने पर पुलिस की जयदीप को गिरफ्तार करने को दिल्ली गई है।

विज्ञापन

भाजपा के दो बार पूर्व मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे मृतक पुखराज
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पुखराज सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साल 2012 में पूर्व खंड कार्यवाहक और साल 2013- 2016 तक भटियाना खुशहालपुर मंडल के भाजपा के दो बार पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके थे। वर्तमान में भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

भाकियू भानु गुट के महामंत्री बोले, पद पर नहीं थे पुखराज
भाकियू (भानु गुट) के पूर्व तहसील महामंत्री हरिराज सिंह जाट ने बताया कि पुखराज सिंह भाकियू के किसी पद पर नियुक्त नहीं थे। न ही विधिवत सदस्य थे। वह बुलाने पर ही दो-तीन बैठकों में धामपुर आए थे। उसके बाद आना छोड़ दिया था।

विज्ञापन

आरोपियों ने पहले स्नान किया, कोल्ड ड्रिंक पी, फिर दिया घटना को अंजाम
मृतक पुखराज की पुत्री अंजलि के अनुसार आरोपियों ने घटना से पहले गांव के स्विमिंग पूल में स्नान किया। कोल्ड ड्रिंक पी और पुखराज के आने का इंतजार करने लगे। अंजलि ने बताया कि उसके पिता गन्ने के खेत में खाद डालने गए थे। आरोपियों ने उन्हें खेत से सड़क पर लाकर कार से कुचलकर मार डाला और मौके से फरार हो गए।

नींदडू-एसपी ने मटोरा का दौरा कर स्थिति जानी
सोमवार की अपराह्न पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मटोरा दरगाह का दौरा कर पुखराज हत्याकांड के विषय में जानकारी हासिल की। एसपी ने घटना स्थल और खेत आदि का निरीक्षण किया तथा मृतक पुखराज के घर जाकर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed