फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Puja of the underpass was done, construction will be done with four and a half crore

Bijnor News: अंडरपास का पूजन हुआ, साढ़े चार करोड़ से होगा निर्माण

Tue, 18 Feb 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 18 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Puja of the underpass was done, construction will be done with four and a half crore
नगीना। कालाखेड़ी रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाए जाने की स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब धरातल पर साकार होती नजर आ रही है। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंडरपास के कार्य का विधिवत भूमि पूजन हुआ है।
विज्ञापन

नगीना में ग्राम कालाखेड़ी मार्ग पर रेलवे का एक फाटक स्थित है। जम्मू- हावड़ा रेलवे के इस मुख्य मार्ग पर दिन भर करीब 80 से 100 ट्रेन निकलती है, जिससे इस फाटक के बार-बार बंद होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार मालगाड़ी को लूप लाइन पर रेलवे द्वारा खड़ा कर दिए जाने के चलते यह फाटक कई- कई दिन तक भी बंद रहता है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल पढ़ने जाने वाले छात्र-छात्राओं व महिलाओं को होती है, जिन्हें जान जोखिम में डालकर कई बार मालगाड़ी व फाटक के नीचे से निकलकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ता है। वर्षों से स्थानीय लोग इस रेलवे फाटक पर अंडर पास बनाए जाने की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे नजीबाबाद के एडीईएन दिनेश शर्मा ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व लखनऊ की कंपनी को साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंडरपास बनाने के लिए टेंडर हुआ है। कंपनी को छह माह के भीतर कार्य पूरा करने का समय दिया गया है। विधिवत भूमि पूजन का कार्य कंपनी के ठेकेदारों द्वारा किया गया है, जिसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को भी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि अंडरपास बनने के बाद कालाखेड़ी का फाटक पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed