फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Public representatives mobilized to protest against the arrest of the bike owner

Bijnor News: बाइक स्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में लामबंद हुए जनप्रतिनिधि

Tue, 30 Apr 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Public representatives mobilized to protest against the arrest of the bike owner
नजीबाबाद। न्यायालय द्वारा तय की गई दुर्घटना क्लेम की धनराशि अदा नहीं करने पर राजस्व विभाग ने बाइक स्वामी को हिरासत में लिया। प्रधान संघ के अध्यक्ष और ग्राम प्रधानों ने जाविद को निर्दाेष बताते हुए उसे हिरासत में लेने का विरोध किया। तहसील में संग्रह अमीन और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

गांव इस्लामपुर शाहली गाजीपुर निवासी जाविद ने करीब एक दशक पूर्व अपनी बाइक बसेड़ा दूधली निवासी छत्रपाल सिंह को बेची थी। जाविद उसके बाद विदेश चला गया। कुछ समय पूर्व ही वह विदेश से लौटा है। छत्रपाल द्वारा बाइक खरीदने के बाद मार्ग दुर्घटना में एक मौत होने पर न्यायालय ने मृतक के पक्ष में मुआवजा निर्धारित किया। बाइक के कागजात जाविद के नाम होने और मुआवजे की धनराशि अदा नहीं करने पर राजस्व विभाग ने जाविद को सोमवार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, मुस्सेपुर ग्राम प्रधान के पति वसीम राजा, फिरासत अली, अनव्वर आदि ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार से छत्रपाल के स्थान पर जाविद को हिरासत में लेने का विरोध किया। उन्हाेंने संग्रह अमीन नौबहार सिंह पर मुख्य आरोपी से हमसाज होने का आरोप लगाया। संग्रह अमीन नौबहार सिंह का ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने घेराव किया। काफी देर तक तहसील में हंगामा चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार कमलेश कुमार ने बताया कि न्यायालय की ओर से मुआवजा धनराशि अदा नहीं करने पर संबंधित जाविद और छत्रपाल से वसूली की रिकवरी तहसील को मिली है। जिस पर कार्रवाई की गई। तहसीलदार ने बताया कि जिस बाइक से दुर्घटना हुई थी वह जाविद के नाम है। देर शाम तक ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों में वार्ता के बाद राजस्व विभाग मुआवजे की कुछ धनराशि जमा कराने के बाद जाविद को छोड़ने पर सहमत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed