{"_id":"602577728ebc3ee93b724bb2","slug":"pt-greetings-to-deendayal-upadhyay-nazibabad-news-mrt524898195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन
भागूवाला/नजीबाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 54वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समाजसेवियों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष डा. आमोद अरोरा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डा. आमोद अरोरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, आशु अग्रवाल, जिला महामंत्री शंभूनाथ कौशिक, नरेश, नमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा ने ग्राम भागूवाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे। उधर, भाजपा ने नजीबाबाद के न्यू लक्ष्मी नगर में आयोजित सभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनको पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता इशम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदेश कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, अरविंद विश्वकर्मा, जाहिद हुसैन आदि उपस्थित रहे।