{"_id":"5b75d5bf42c79224b86d19ea","slug":"proudly-given-the-salami-wreathed-tricolor-from-shaan-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्व से दी सलामी, शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्व से दी सलामी, शान से लहराया तिरंगा
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते डीएम अटल कुमार राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जनपद में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। कई जगह ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
मुख्य समारोह स्थानीय कलक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी अटल कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रात: आठ बजे जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। पुलिस के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया गया। राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, पंथ निरपेक्षता पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह एवं लोकतंत्र सेनानी घनश्याम सिंह, कृृष्ण कुमार, हेमचंद्र, महावीर सिंह, सोहलउद्दीन, आमोद, अरुण, पवन कुमार, उमेश कुमार रस्तोगी आदि को सम्मानित किया। जादूगर पाशा ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं स्वच्छ भारत मिशन व खुले में शौच मुक्त तथा पॉलिथीन का प्रयोग न करने तथा उससे होने वाली हानियों के बारे में कार्यक्रम के माध्यम से बताए।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने कलक्ट्रेट प्रांगण में पौधरोपण भी किया। जीजीआईसी की छात्राओं एवं अन्य ने स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम ने अपील की कि 15 अगस्त पर 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। नेहरू स्टेडियम में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजयी प्रतियोगियों को रोटरी क्लब के सौजन्य से जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
खास रहा स्वतंत्रता दिवस, एक दिन में लगाए गए 15.90 लाख पौधे
बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण प्रदूषण को खत्म करने की अलख भी जगाई गई। जिले भर में 15 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। बड़े पैमाने पर सभी सरकारी विभागों ने पौधरोपण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिले भर में 15 अगस्त तक 23.44 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। जिले में इस साल वन विभाग को 9.45 लाख तथा अन्य विभागों को 15.37 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। कुल 24.82 लाख पौधे लगने थे। इनमें से 15 अगस्त को वन विभाग को 2.89 लाख पौधे तथा अन्य विभागों को 13.01 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। यानि 15 अगस्त को कुल 15.90 लाख पौधे लगाए जाने थे। सभी विभाग पौधरोपण अभियान की तैयारी में जुटे थे। इसके लिए जिले को 11 सेक्टरों में बांटकर जोनल व सेक्टर प्रभारी बनाए गए थे। विभिन्न कार्यक्रमों में पौधों को बचाने की शपथ दिलाई गई।
एसपी देहात समेत 11 पुलिसकर्मी सम्मानित
बिजनौर। एसपी उमेश कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करके पुलिसकर्मियों को ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। एसपी ने सराहनीय कार्य करने पर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव समेत 11 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिसा महानिदेशक कार्यालय से उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भेजे गए थे। इनमें एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, नजीबाबाद के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र धामा, नगीना में तैनात आरक्षी अब्दुल गफूर, जलीलपुर पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक संदीप पाटिल, चुनाव कार्यालय में तैनात आरक्षी सुरजीत सिंह, सम्मन सेल में तैनात आरक्षी सुनील राठी, पीआरवी 2404 के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, 2409 पर तैनात आरक्षी जियाउल हक, मुख्य आरक्षी हसन मंजर जैदी, 2403 के मुख्य आरक्षी चंद्रप्रकाश गंगवार, सेवानिवृत्त आरक्षी चालक पन्ना लाल को सम्मानित किया गया।
जनपद को सुंदर, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की ली शपथ
मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्वाहेड़ी बुजुर्ग में ग्राम्य विकास विभाग की ओर से कार्यक्रम हुआ। नोडल अधिकारी, बिजनौर/ मुख्य अतिथि पंकज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि अटल कुमार राय जिलाधिकारी, बिजनौर की देख रेख में पौधरोपण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने कहा कि सभी ग्रामवासियों का दायित्व है कि इस कार्यक्रम के बाद लगाए पौधों की देखरेख भी करें। डीएम ने कहा कि पौधरोपण के उपरांत इन पौधों की सुरक्षा/ देखभाल करने की जिम्मेदारी सभी ग्रामवासियों की है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंकज कुमार ने डीएफओ को निर्देश दिये कि जो पौधे वन विभाग की सहायता से लगाये जा रहे हैं उनकी सूची बनाई जाएं । वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि 15 अगस्त तक 8.84 लाख व अन्य विभागों ने 14 लाख पौधे लगा दिए हैं। कुल 23.44 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। कार्यक्रम में सीडीओ प्रवीण कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा, डीएफओ एम सेम्मारन, एसडीएम बृजेश सिंह आदि ने पौधे लगाए। एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों आदि ने पौधरोपण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।