{"_id":"67b22eb7bdc261266f0b6c36","slug":"protested-against-toll-plaza-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-143172-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: टोल प्लाजा का विरोध कर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: टोल प्लाजा का विरोध कर प्रदर्शन किया
Mon, 17 Feb 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम शादीपुर के निकट टोल प्लाजा पर आयोजित महापंचायत को संबोधित करती महिला मोर्चा की
कोतवाली देहात। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर बिजनौर कोतवाली के बीच शादीपुर में टोल प्लाजा का विरोध लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में भारतीय किसान संघर्ष मोर्चा की ओर से टोल प्लाजा के विरोध में महापंचायत की गई। महापंचायत में पहुंचे एसडीम नगीना को ज्ञापन सौंपा।
शादीपुर के पास प्रस्तावित टोल प्लाजा के निकट आयोजित महापंचायत में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि पानीपत खटीमा राजमार्ग पर शादीपुर के निकट लगने वाला टोल प्लाजा एनएचएआई के नियमों के अनुरूप नहीं है। यह टोल प्लाजा गाइडलाइन के अनुसार नहीं लगाया जा रहा है। एनएचएआई की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी राजमार्ग पर एक टोल से दूसरे टोल की दूरी साठ किलोमीटर से कम नहीं होनी चाहिए।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर मीरापुर के निकट टोल प्लाजा बना है। शादीपुर में बनने वाले टोल प्लाजा की दूरी मीरापुर के टोल प्लाजा से मात्र 43 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि यह दूरी गाड़ी के मीटर से नापी गई है। एनएचएआई की गाइडलाइन के अनुरूप ही टोल प्लाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
गाइडलाइन के विरुद्ध जाकर टोल प्लाजा नहीं लगाने दिया जाएगा। संगठन की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुषी सिंधु तेवतिया ने शादीपुर में टोल प्लाजा बनाने के विरोध में कहा कि यदि गाइडलाइन के विरुद्ध टोल लगाया जाएगा तब संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
इस दाैरान मौके पर एसडीएम नगीना मांगेराम चौहान तथा एनएचएआई के एसडीओ पहुंचे। संगठन द्वारा एसडीम नगीना को टोल प्लाजा के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम नगीना मांगेराम चौहान ने बताया कि टोल प्लाजा एनएचएआई की गाइडलाइन के अनुसार ही बनाया जाएगा। महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन सामाजिक ने अपना समर्थन दिया।
महापंचायत की अध्यक्षता वेदपाल सिंह मलिक ने तथा संचालन नफीस मेवाती ने किया। कार्यक्रम में डॉ. विकास प्रधान, कृष्ण नागर, प्रमोद कुमार, विंध्याचल चौधरी, आशीष तेवतिया, भंवर सिंह, देवेंद्र सिंह, विकास नूरी, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।