फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   protested against the privatization of banks by taking out a procession

जुलूस निकालकर बैंकों के निजीकरण का किया विरोध

Sat, 18 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
protested against the privatization of banks by taking out a procession
जुलूस निकालकर बैंकों के निजीकरण का किया विरोध
विज्ञापन

नजीबाबाद। बैंकों पर दूसरे दिन भी ताले लटके रहे। बैंक कर्मचारियों ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्र होकर निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी बैंककर्मियों ने नगर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बैंक कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बैंककर्मियों संतोष कुमार, वेदप्रकाश वर्मा, धर्मेंद्र कुुमार, मनोज कुमार, लव कुमार ने कहा कि सरकार बैंकों सहित सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपकर देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखना चाहती है। प्रदर्शनकारी बैंककर्मियों ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से रेलवे स्टेशन रोड, कृष्णा टाकीज चौराहा, मालगोदाम तिराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा होते हुए तख्तियां लेकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन

प्रदर्शन में गौरव शर्मा, दिनेश कुमार, दौलतराम, वसीम अहमद, पायल अग्रवाल, रेेखा वर्मा, विकल कुमार, पवन कुमार, दीपक कुमार, बलराम सिंह, जितेंद्र कुमार, अनुज सिंह, शोभित कुमार, हुकम सिंह, दिनेश कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed