{"_id":"573618474f1c1b7159919cf1","slug":"protest-on-dco-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के लिए डीसीओ दफ्तर पर बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के लिए डीसीओ दफ्तर पर बोला धावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 13 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
डीसीओ कार्यालय पर डीसीओ को बंधक बनाकर अपने बीच बैठाए हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गन्ना बकाया सहित अनेक मांगों को लेकर पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ डीसीओ कार्यालय में डेरा डाल दिया। जिला गन्ना अधिकारी को बंधक बनाकर अपने साथ धरने में बैठा लिया। बिलाई शुगर मिल द्वारा 9.57 करोड़ का चेक देने एवं बाकी समस्याओं का जल्दी समाधान देने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के सदस्य पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश की अगुवाई में करीब 11 बजे डीसीओ कार्यालय पहुंचे और अपना बैनर लगाकर धरना देकर बैठ गए। उन्होंने डीसीओ ओपी सिंह को भी अपने बीच धरने पर बैठा लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अपनी फसल की कीमत लेने के लिए भी किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा है।
प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि किसानों का भुगतान न देना उनका उत्पीड़न करना है। रिजेक्ट गन्ने का सर्वे नहीं किया जा रहा है। किसानों की आवाज को दबने नहीं देंगे। स्वामी ओमवेश ने वक्ताओं के संबोधन के दौरान ही भुगतान न मिलने पर 20 मिनट में डीसीओ का अपहरण कर अपने साथ ले जाने की घोषणा कर दी। किसान भी स्वामी ओमवेश के साथ हो गए। इस बीच डीएम ने एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा को धरना स्थल पर भेजा। पुलिस भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
एडीएम ने शाम को मिल अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने की बात कही लेकिन स्वामी ओमवेश समेत सभी किसान तत्काल भुगतान की मांग पर अड़ गए। अफसरों की भागदौड़ के बाद बिलाई शुगर मिल द्वारा 9.57 करोड़ के भुगतान का चेक स्वामी ओमवेश को दिया।
भुगतान के अलावा रिजेक्ट गन्ने का सर्वे दोबारा से कराने, अहरौला गांव में गन्ना तुलने के बाद भी किसानों को पर्ची न देने के मामले में कार्रवाई करने, बिलाई मिल के मालिक व किसानों की गिरफ्तारी करने तथा भाकियू कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापिस लेने व उनकी गिरफ्तारी न करने सहित अनेक मांग मानी गईं।
धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरि सिंह चौहान व संचालन आदित्यवीर सिंह ने किया। इस दौरान जिला महासचिव विनोद कुमार, अंकुर चौधरी, आत्माराम सिंह, विजय प्रशांत कुमार, बृजेश त्यागी, शकील अहमद, मुनीश त्यागी, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे। धरने के दौरान डीसीओ ओपी सिंह ने कहा कि जिला भुगतान में प्रदेश में नंबर वन है। शुगर मिल मालिक व अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में मिलों ने एक रुपये का भी भुगतान नहीं किया है।