{"_id":"5df925dd8ebc3e8791704dc1","slug":"protest-expressed-by-keeping-the-market-closed-bijnor-news-mrt459282924","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने बाजार बंद रखकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने बाजार बंद रखकर जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार बंद रखकर जताया विरोध
बिजनौर। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने बाजार बंद रखकर विरोध जताया। हालांकि काफी मुस्लिमों के प्रतिष्ठान खुले भी रखे। मुस्लिम बहुल इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे।
मंगलवार सुबह सब्जी मंडी में मुस्लिम आढ़ती नहीं पहुंचे। हिंदू आढ़तियों ने ही किसानों से ही सब्जी खरीदी। सब्जी मंडी पूरी तरह खुली रही, लेकिन फल मंडी पर बंद का असर देखने को मिला। दुकानदारों ने यूनियन नेता दिलशाद अंसारी के नेतृत्व में बांहों पर काली पट्टी बांधकर नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी का विरोध जताया। इस दौरान अनीस, आसिफ खान, फैसल खसान, असलम फरीद, नौशाद, इरफान, प्रमोद सैनी, गफ्फार राईन, नजाकत कुरैशी आदि दुकानदार मौजूद रहे। घंटाघर, बुल्ला का चौराहा के बाजार मेें मुस्लिमों के प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। मुस्लिम बाजार में नहीं आए। हालांकि अन्य कई जगहों पर मुस्लिमों की दुकानें खुली रहीं। उन्होंने रोज की तरह सुबह दुकान खोली और शाम तक बंद की। मुस्लिमों के विरोध को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मुस्लिम मोहल्लों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के वाहन शहर भर में कांबिंग करते रहे। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा ने घंटाघर के पास दुकानदारों को समझाने की कोशिश की। दुकानदारों से कहा कि वे अपने प्रतिष्ठान खोल लें, लेकिन वे इसके लिए राजी नहीं हुए। जिले में धारा 144 लागू होने के चलते शहर में किसी तरह का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

बिजनौर में नागरिकता संसोधन कानून का मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध करते फल व्यापारी।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन