{"_id":"5ec560b98ebc3e90a55e51f9","slug":"protest-expressed-against-the-arrest-of-the-state-president-bijnor-news-mrt4826260153","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
विज्ञापन
बिजनौर में डीएम रमाकांत पांडेय को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
बिजनौर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर उन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है।
ज्ञापन में कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार न तो खुद काम कर रही है और न दूसरों को करने दे रही है। प्रदेश सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार के मजदूरों से मिलने पर पुलिस ने उनके साथ मुजरिमों जैसा व्यवहार करते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। कहा कि भाजपा सरकार में मजदूरों की मदद नहीं की जा सकती है। सरकार की हिटलरशाही के चलते मजदूर भूखे प्यासे पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। जिला उपाध्यक्ष मुनीष त्यागी ने कहा कि महात्मा गांधी के देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। इस दौरान जिला महासचिव नजाकत अलवी, शहर अध्यक्ष मीनू गोयल, दलीप सिंह चौहान, अनीस, विसाल अंसारी आदि मौजूद रहे।