{"_id":"655660aa04779c27a70c1bec","slug":"protest-at-baruki-chowki-in-protest-against-issuing-challan-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-14334-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चालान काटने के विरोध में बरुकी चौकी पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चालान काटने के विरोध में बरुकी चौकी पर दिया धरना
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किसानों तथा मजदूरों का चालान काटने का आरोप लगाते हुए बरूकी पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन किया। एक ज्ञापन एसएसआई को सौंपा।
युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि यातायात माह में पुलिस की ओर से खेतों पर जाने वाले किसानों और मजूदरों का भी चालान काटा जा रहा है। गांव के नजदीक में खेत होने के कारण कई बार किसान हेलमेट लगाकर नहीं आते। इसके बावजूद पुलिस चालान काट रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बरूकी साप्ताहिक बाजार में आने वाले लोगों के भी चालान काटे जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली देहात के एसएसआई उमेश चंद ने किसानों को समझाया कर शांत किया। पुलिस का कहना है कि यातायात माह में केवल हेलमेट को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग हेलमेट लगाएं, जिससे लोगों के जीवन की रक्षा हो सके।
विज्ञापन
धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास उर्फ नूरी और संचालन नितिन कुमार ने किया। धरने में मोहम्मद इमरान, अखिल कुमार, नीरज कुमार, उधम सिंह, जागेश कुमार, छोटन, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ता भी चालान काटने के विरोध में बरूकी पुलिस चौकी पहुंचे। राष्ट्रीय महासचिव पदम सिंह ने एसएसआई के समक्ष किसानों के चालान काटने पर आपत्ति जताई।