{"_id":"578296594f1c1b397c7f9a6a","slug":"protest-against-state-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे की सरकार पर भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे की सरकार पर भड़के
अमर उजाला बिजनौर
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
मंडावर में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देने जाते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की सपा सरकार पर तुष्किरण, अपराधों काे बढ़ावा देने सहित कई आरोप लगाते हुए भाजपाई जमकर बरसे। सरकार की कार्यशैली के विराेध में प्रदर्शन कर रोष भी जताया।
मंडावर में भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह को सौंपा और प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इससे पहले किसान सहकारी समिति में आयोजित सभा में वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनुराधा चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में अपराधों की बाढ़ आ गई है।
उन्होंने कहा कि भूमाफिया सरकारी संरक्षण में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं और समाजवादी नेताओं के संरक्षण में खुलेआम खनन किया जा रहा है। गौ हत्या से लेकर शराब बनाकर बेचने जैसे अपराध किए जा रहे हैं। वरिष्ठ नेता डा.बीरबल सिंह ने कहा कि प्रदेश में दलितों एवं गरीबों का उत्पीड़न हो रहा है और व्यापारियों से अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
सरकारी प्रशासन असहाय बैठा है और प्रदेश की जनता ंभयभीत है। इसके बाद भाजपाई प्रदर्शन करते हुए थाने गए और ज्ञापन सौंपा। बैठक की अध्यक्षता मेहर सिंह एवं संचालन वेदप्रकाश विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान अनिल कुमार, भीष्म राजपूत, सत्यवीर सिंह, यशपाल प्रधान, सुरेंद्र सिंह, महेश सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
नहटौर में भाजपा के थाना घेराव कार्यक्रम में भाजपाई एकत्रित होकर थाने पहुंचे। प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। नहटौर धामपुर मार्ग पर एक बैंक्वेट हाल में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज और माफियाओं को राज चल रहा है। नेता माफिया से मिलकर खनन करने का काम कर रहे हैं। अराजकता के माहौल में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बैंक्वेट हाल से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। इसके बाद ही कार्यकर्ता यहां से लौटे।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष महावीर सैनी, डा रचना पाल, प्रेमचंद्र छाछर, पूर्व विधायक लवकुश, शोभित त्यागी, जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी, नवनिहाल सिंह, ओमपाल सिंह, राजेश त्यागी सहित अन्य उपस्थित रहे।
शिवाला कलां में भाजपा की बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष चंद्रकांत यादव को सौंपा। बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुलेआम मखौल उड़ाया जा रहा है।
सपा नेताओं के शह पर ही आज प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इसके बाद प्रदर्शनकारी प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक लोकेंद्र चौहान, वरिष्ठ कविता चौधरी, कमलेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, वीरेंद्र सिंह, राजन चौहान, हरपाल सिंह, सत्यवीर मलिक आदि मौजूद रहे।