{"_id":"60e897408ebc3e932312f66c","slug":"protest-against-police-hanuman-chalisa-read-in-police-station-bijnor-news-mrt5466369114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ धरना, थाने में पढ़ी हनुमान चालीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ धरना, थाने में पढ़ी हनुमान चालीसा
विज्ञापन

बिजनौर। गांव गजरौला शिव में युवतियों से छेड़छाड़ करने के आरोपी दूसरे वर्ग के युवक पर तीन पशुओं को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कोतवाल व हल्का दरोगा को निलंबित करने की मांग करते हुए शुक्रवार को थाने में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी के आश्वासन पर आंदोलनकारी शांत हुए और धरना खत्म किया।
शहर कोतवाली के गांव गजरौला अचपल के ग्रामीणों के मुताबिक गांव का अजहर और अन्य युवक गांव के ही फहीम की दुकान पर बैठकर वहां से गुजरने वाली हिंदू युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। गांव के एक व्यक्ति ने उनकी हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। अजहर उससे रंजिश रखने लगा। आरोप है कि 26 जून को वह व्यक्ति जंगल से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रहा था। अजहर ने चारे पर जहर छिड़क दिया। इस चारे को खाने से उसके तीन पशुओं की मौत हो गई। पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन उनमें कोई बीमारी नहीं पाई गई।
आरोपी अजहर के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। विश्व हिंदू परिषद के नेता जितेंद्र चौधरी कोतवाल से मिले, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज तो हो गई, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस बात पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गए। शुक्रवार को उन्होंने विहिप नेता जितेंद्र चौधरी, जिला मंत्री कैलाश उपाध्याय व बजरंग दल के नेता अशीष बालियान के नेतृत्व में शहर कोतवाली पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कोतवाली के अंदर धरना देकर बैठ गए। आंदोलनकारी शहर कोतवाल व हल्का दरोगा को निलंबित करने व आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ता लगातार हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह व सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे व प्रदर्शनकारियों को समझाया। एसपी सिटी ने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी। जांच में दरोगा व कोतवाल दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का भी उन्होंने भरोसा दिलाया। इस दौरान अमित राणा, मनोज शर्मा, कैलाश उपाध्याय, अनिल चौधरी, प्रदीप चौधरी, ललित जोशी, सिंधु राज, रजत चौधरी, आदित्य चौधरी, संजय चौधरी, खिलेंद्र चौधरी, सुनील वर्मा, राजाराम सिंह, अमर सिंह, अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।