{"_id":"69ed183f2238278d9f0b9366","slug":"protest-against-opening-of-liquor-shop-at-jhalhu-tiraha-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-177986-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: झालू तिराहे पर शराब की दुकान खुलने के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: झालू तिराहे पर शराब की दुकान खुलने के विरोध में धरना
विज्ञापन
झालू। नगर के तिराहे के पास एक अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने को स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। नगरवासियों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया और प्रशासन द्वारा दुकान को तुरंत बंद कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तिराहे के समीप एक मार्केट में शराब की दुकान अवैध रूप से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुकान के आसपास कब्रिस्तान और एक स्कूल स्थित है, जहां से प्रतिदिन छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे संवेदनशील स्थान पर शराब की दुकान खोले जाने से सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ सकता है। नगरवासियों ने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए दुकान को शीघ्र बंद कराने की मांग की।
थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह को दिए ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं इसी प्रकरण को लेकर आजाद समाज पार्टी के जिला महासचिव व पूर्व झालू नगर पंचायत के चेयरमैन शहजाद अहमद के नेतृत्व में एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित से मिले और शराब की दुकान को शीघ्र बंद कराए जाने की मांग की। धरने प्रदर्शन में मोहम्मद अब्बास, फारूक, जावेद, शेर मोहम्मद, नदीम अहमद, इमरान, नवेद, नईम सहित अनेक लोग मौजूद रहे। एडीएम प्रशासन व पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।