{"_id":"668b815c1574125e750f6f26","slug":"protest-against-online-attendance-teachers-and-shiksha-mitras-arrived-in-bijnor-with-black-bands-on-their-arm-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन हाजिरी का विरोध: बिजनाैर में बांह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन हाजिरी का विरोध: बिजनाैर में बांह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षामित्र
Mon, 08 Jul 2024 11:34 AM IST
Dimple Sirohi
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:34 AM IST
सार
बिजनाैर जनपद में शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई। यहां शिक्षक शिक्षिकाओं और शिक्षामित्रों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन
ऑनलाइन हाजिरी का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक, अध्यापिकाओं और शिक्षा मित्रों को सोमवार यानी आज से ऑनलाइन हाजिरी लगानी थी। निदेशालय के आदेश के बाद से शिक्षकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। बिजनाैर जनपद से अभी तक एक शिक्षक, शिक्षिका और शिक्षामित्रों ने ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई है। सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों ने हाथ की बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और शिक्षण कार्य किया।
विज्ञापन
सभी शिक्षक संगठनों ने पहले ही ऑनलाइन हाजिरी का विरोध की घोषणा कर दी थी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत कुमार, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री राहुल चौधरी ने कहा कि 14 जुलाई तक सभी शिक्षक हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
15 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी लगाना परेशानी बढ़ाएगा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते खराब हैं। जिले के नौ ब्लॉक बाढ़ग्रस्त रहते हैं।
विज्ञापन