फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Protest against former chairman of Shia Waqf Board

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 13 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Protest against former chairman of Shia Waqf Board
हल्दौर के गांव छजुपुरा सादात में शिया वक़्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन का पुतला फूंकते शिया समुदाय क? - फोटो : BIJNOR
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

हल्दौर। गांव छजुपुरा सादात में एईएम चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी की अगुवाई में शिया समुदाय के लोगों ने कुरान शरीफ के प्रति आपत्तिजनक बयान देने के मामले में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम लानती के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया गया।
गांव छजूपुरा सादात में शनिवार दोपहर एईएम चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी के अनेक कार्यकर्ता व शिया समुदाय के लोग पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ के संबंध में आपत्तिजनक बयान देने के मामले में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम लानती के खिलाफ गांव के नुक्कड़ पर एकत्र हुए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वसीम लानती के कुरान शरीफ की आयतों को कुरान से निकालने वाले बयान से नाराज होकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। लोगों ने वसीम लानती का पुतला बनाकर गांव में जुलूस निकाला और पुतले को मुरादाबाद बिजनौर हाईवे के किनारे आग के हवाले कर दिया। लोगों ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम लानती के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में अली हैदर, कल्बे हैदर, शाही वास्ती, मोहम्मद आलम, लकी जैदी, जाफर अब्बास , मुतवल्ली मोहम्मद अब्बास नवाब हैदर, नायाब हैदर, गुलाम पंजेतन, मोहम्मद सालिम, मोहम्मद तनवीर, आलिम, अब्बास, आदिल जैदी, अली अब्बास, हसन रजा ठाकुर आदि अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed