{"_id":"5f8c84d88ebc3e9bf00e0c74","slug":"protection-of-women-self-respect-and-self-reliance-is-the-goal-nazibabad-news-mrt506847434","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नारी स्वाभिमान की रक्षा और आत्मनिर्भरता है लक्ष्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नारी स्वाभिमान की रक्षा और आत्मनिर्भरता है लक्ष्य’
विज्ञापन

नजीबाबाद। मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि दिव्यांग और समाज की उपेक्षा के शिकार लोगों की सेवा सच्ची मानवीय सेवा है। उन्होंने आर्य सुगंध आश्रम मुस्सेपुर और प्रेमधाम आश्रम नजीबाबाद में आयोजित संगोष्ठी में यह बात कही।
सरकार द्वारा नारी स्वावलंबन और सुरक्षा के लिए शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान की संगोष्ठी आर्य सुगंध संस्थान मुस्सेपुर में डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी डा. धर्मवीर सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि श्रीपर्णा गांगुली ने आर्य सुगंध संस्थान की संचालिका कमलेश आर्य द्वारा दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। आर्यसुगंध संस्थान और प्रेमधाम आश्रम के दिव्यांगों का नोडल अधिकारी ने मनोबल बढ़ाते हुए उनकी प्रतिभा को सराहा। अभियान में एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजीव यादव, सीओ प्रवीण कुुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा, जिला प्रोवेशन अधिकारी संजय कुमार, ओमप्रकाश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।