फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Promotion of doctors will stop if property details are not given

Bijnor News: संपत्ति का विवरण नहीं देने पर रूकेगा चिकित्सकों का प्रमोशन

Sat, 17 Feb 2024 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Promotion of doctors will stop if property details are not given
- 30 चिकित्सक लेवल एक के कार्यरत हैं जिले के स्वास्थ्य विभाग में
विज्ञापन

-मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना था चल अचल संपत्ति का विवरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी चिकित्सकों को अपनी चल अचल संपत्ति का विवरण अब सरकार को बताना होगा। जिन चिकित्सकों ने चल अचल संपत्ति का विवरण नहीं दिया है, उनकी पदोन्नति नहीं की जाएगी। जिले में लेवल एक के केवल एक चिकित्सक का विवरण ही अपलोड किया गया है।

निदेशक प्रशासन डॉ. राजा गणपति आर ने 21 विभागों को पत्र जारी किया है। इसमें सभी सभी राज्यों कर्मचारियों की चल अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर 11 फरवरी तक अपलोड करने के निर्देश दिए थे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक ने पत्र में कहा कि विवरण जमा न करने वाले लेवल एक चिकित्सकों की पदोन्नति के प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सीएमओ कार्यालय में लेवल एक के 29 चिकित्सक कार्यरत हैं। जबकि एक चिकित्सक मेडिकल अस्पताल में तैनात है। सीएमओ कार्यालय में तैनात लेवल एक चिकित्सकों का अभी तक चल अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। इससे इन चिकित्सकों की पदोन्नति पर तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय सेे सभी कर्मचारियों, चिकित्सकों की चल अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय के निर्देशानुसार धीरे-धीरे सभी की चल अचल संपत्ति का विवरण पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed