{"_id":"61f976b7209f890df9395cd1","slug":"promotion-hanging-from-the-election-code-of-conduct-dhampur-news-mrt5754651168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता से लटकी पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आचार संहिता से लटकी पदोन्नति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता से लटकी पदोन्नति
धामपुर। जिले में समन्वित बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत हाईस्कूल पास सहायिकाओं की पदोन्नति का मामला चुनाव आचार संहिता के कारण लटक गया है। धामपुर ब्लाक की प्रभारी परियोजना अधिकारी हेमलता सैनी का कहना है कि सहायिकाओं की पदोन्नति के मामले में सब कुछ प्रक्रिया पूरी हो गई। केवल नियुक्ति पत्रों का वितरण शेष रह गया था। चुनाव अचार संहिता के लागू होने के कारण अब तक हुई सारी प्रक्रिया बीच में ही लटक गई।
धामपुर आंगनबाड़ी में करीब 305 सेंटर स्वीकृत हैं। वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका न होने से केवल 298 केंद्र ही चल रहे हैं। छह सेंटरों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली हैं। छह माह पहले सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। बड़ी संख्या में आवेदन लिए गए थे। पर मामले के कोर्ट में चले जाने के बाद इस प्रकिया को रोक बीच में ही रोक दिया गया था। अब हाईस्कूल पास सहायिकाओं को पदोन्नति देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त किया जाना था। पर अब चुनाव आचार संहिता के लागू से होने से यह प्रक्रिया भी बीच में लटक गई है।
ब्लॉक में केवल दस की ही होनी है पदोन्नति : हेमलता सैनी
प्रभारी सीडीपीओ हेमलता सैनी का कहना है कि सहायिकाओं की पदोन्नति में सरकार की ओर से शर्त रखी गई है कि वहीं सहायिकाएं प्रोन्नत होंगी जो हाईस्कूल पास हैं। धामपुर ब्लाक में केवल दस ही ऐसी सहायिकाएं कार्यरत है जो हाईस्कूल पास हैं। उनके द्वारा प्रमोशन की सूची को शर्तों के अनुसार तैयार कर अधिकारियों के आदेश पर जिले को प्रेषित कर दी गई थी।