{"_id":"586943824f1c1b047feeca8f","slug":"project-director-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना निदेशक से खफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना निदेशक से खफा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने जिला ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक हीरा सिंह यादव की कार्यशैली पर अंसतोष जताया है।
एमपी ने कहा कि परियोजना निदेशक के गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली के चलते उनकी लोकसभा में प्रस्तावित विकास कार्य अधर में लटके हैं। बिजली और सड़क आदि के कार्य पैडिंग हैं। सांसद यशवंत सिन्हा ने रविवार को बताया कि नगीना लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों के गांव में चार करोड़ 40 लाख की लागत से प्रकाश व्यवस्था के तहत दो हजार सोलर लाइट लगाया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य को समय से पूरा कराने के लिए उनके द्वारा प्रस्ताव काफी पहले भेजा जा चुका हे। उसमें आज तक कोई प्रगति होती नजर नहीं आ रही है। क्षेत्र के लोग प्रकाश व्यवस्था के तहत उनके स्तर से हो रही प्रगति की जानकारी चाह रहे हैं। कई गांवों में बिजली के ट्रांसफार्मर रखे जाने प्रस्तावित हैं। 2015 में भेजे प्रस्तावों पर भी पीडी ने अभी तक एक्शन नहीं लिया है। सांसद ने बताया कि परियोजना निदेशक को कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी है। सांसद ने ट्रांसफार्मरों को रखवाने के लिए कार्रवाई कराने को कहा है।