{"_id":"5eda8afe8ebc3e904d589878","slug":"prohibition-will-be-continued-on-sports-competitions-bijnor-news-mrt485032453","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता पर जारी रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिता पर जारी रहेगी रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल प्रतियोगिताओं पर जारी रहेगी रोक
बिजनौर। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। खिलाड़ियों को अभी टचिंग गेम्स से भी दूरी बनाकर रखनी होगी। खिलाड़ी केवल नॉन टचिंग गेम्स का अभ्यास ही कर सकेंगे।
शासन-प्रशासन ने खिलाड़ियों को अभ्यास जारी रखने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति प्रदान कर दी। लेकिन आने वाले कुछ दिनों तक खेल प्रतियोगिताओं पर रोक जारी रह सकती है ताकि कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखा जा सके। इसके अलावा खिलाड़ियों को अभी केवल नॉन टचिंग गेम्स जैसे शूटिंग व एथलेटिक्स आदि का अभ्यास करने की ही अनुमति है। टचिंग गेम्स जैसे कबड्डी, फुटबाल, वॉलीबाल, हॉकी, खो-खो आदि पर पाबंदी रहेगी।
जिला खेल कार्यालय के उप क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह के अनुसार टचिंग गेम्स खेलने और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने से कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। संक्रमण के प्रसार न हो इसके लिए सावधानी बरतनी होगी और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी ईमानदारी से पालन करना होगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आपस में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने तथा सावधानी बरतने की अपील की है।