{"_id":"647cca90493c02a44c05b966","slug":"programs-related-to-indian-culture-in-bal-samagam-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-1134-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाल समागम में हुए भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाल समागम में हुए भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम
Sun, 04 Jun 2023 11:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। संत निरंकारी मंडल के जोनल बाल समागम में मुरादाबाद और बिजनौर जनपद के बच्चों ने भारतीय संस्कृति से जुड़े मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समागम के दौरान बच्चों को अनुशासित और संस्कारित जीवन के संबंध में जानकारी दी गई।
कानपुर से आए मुख्यअतिथि संतोष गुप्ता, जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल, ब्रांच मुखी मोहन खुराना के नेतृत्व में जोन स्तरीय बाल समागम आयोजित किया गया। संतोष गुप्ता ने संत निरंकारी मिशन के सेवा कार्यों से बच्चों को जोड़ने, उन्हें बचपन से ही आध्यात्मिक ज्ञान से रूबरू कराने और उनमें सर्वधर्म संभाव की सोच विकसित करने की सलाह दी। संत निरंकारी मंडल के सभागार में मुरादाबाद और बिजनौर की 28 ब्रांचों से आए बच्चों ने बाल समागम में भाग लिया। बच्चों ने राष्ट्रीय एकता, भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक एकता से जुड़े मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में सुरभि, नम्रता, शिवम, रोशनी सहित बड़ी संख्या में निरंकारी परिवारों से जुड़े बच्चों ने गीत, समूहगान, नृत्य और संदेश परक नाटिका प्रस्तुत कीं। मुकेश सहगल, शिक्षक संजीव हल्दिया, अरविंद शर्मा, संजीव विश्नोई, निशा चौहान, संतोष वर्मा, डीके कश्यप आदि का सहयोग रहा।