फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Procession organized awareness

जनजागरण पदयात्रा निकाली

Sun, 18 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Procession organized awareness
बिजनौर में जागरूकता पदयात्रा निकालते परमधाम न्यास के अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में परमधाम न्यास अरिहंतपुरम, वलीदपुर, दौराला मेरठ द्वारा शहीद शिरोमणि राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के बलिदान दिवस पर नगर में जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।    इस मौके पर डीएम के नाम  एडीएम प्रशासन को सौंपे मांग पत्र में नशे के ठेकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।  
विज्ञापन

परमधाम न्यास के लोकपाल राजेश, टिकेंद्र, नवेंद्र व चंद्रेश के नेतृत्व में शहीद शिरोमणि राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के बलिदान दिवस पर नुमाइश ग्राउंड से नगर में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा सिविल लाइन, रोडवेज बस स्टेंड पहुुंच कर कलक्ट्रेट में संपन्न हुई। यहां पर लाहिड़ी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। देश की आजादी के लिए किए गए कार्यों को भी याद किया गया। इस मौके पर धाम की ओर से डीएम के लिए एडीएम प्रशासन मदन सिंह को दिए मांग पत्र में जिले में बढ़ते नशे के ठेकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में कहा है कि बिजनौर में देखने को मिल रहा है कि काफी संख्या में युवा नशे का शिकार हो रहे हैं। जिससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नशे के कारण परिवारों में तनाव भी रहता है। लोकपाल, प्रतिभा, सरोज, बबली, बाला, सुषमा, चंद्रेश, सोनिका, शिवानी, रूपा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed