{"_id":"5f9404428ebc3e5fa477bf59","slug":"process-to-send-selected-teachers-to-school-started-bijnor-news-mrt507659375","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयनित शिक्षकों को स्कूल भेजने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयनित शिक्षकों को स्कूल भेजने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। विशिष्ट बीटीसी के चयनित शिक्षकों को अब स्कूल भेजा जाएगा। इसके लिए दिव्यांग पुरुष शिक्षक व दिव्यांग महिला शिक्षिकाओं तथा अन्य महिला शिक्षिकाओं को विकल्प पत्र भरवा कर स्कूल आवंटित किए जाएंगे। बीएसए ने 27 अक्तूबर से विकल्प भरवाने का कार्यक्रम जारी कर दिया है
बीएसए महेश चंद ने बताया कि जिन शिक्षकों ने 16 अक्तूबर को काउंसिलिंग में प्रतिभाग किया था, उन्हें अब स्कूल भेजने के लिए विकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि विकल्प पत्र दिव्यांग शिक्षक व शिक्षिका व अन्य महिला शिक्षकों के भरवाने के शासन ने निर्देश दिए हैं। जिसके तहत दिव्यांग महिला, दिव्यांग पुरुष शिक्षकों को एवं अंतिम मेरिट कट ऑफ में 74.09 प्रतिशत तक से ऊपर तक आने वाली सभी महिलाओं को 27 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर में उपस्थित होकर विकल्प पत्र भरना होगा।
उन्होंने बताया कि अन्य महिला शिक्षकों को 28 अक्तूबर को विकल्प पत्र भरना होगा। बीएसए ने विकल्प पत्र भरने के लिए आने वाले दिव्यांग शिक्षकों व महिलाओं से पहचान पत्र के साथ काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित होने को कहा है। बीएसए ने बताया कि कोई शिक्षक शिक्षिका विकल्प पत्र भरने के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा। अभ्यर्थी का आना अनिवार्य है। बीएसए ने बताया कि विकल्प पत्र भरवाने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।