फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Process of approval of leave in secondary schools changed

Bijnor News: माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश स्वीकृत होने की प्रक्रिया बदली

Mon, 17 Apr 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Process of approval of leave in secondary schools changed
- प्रधानाचार्यों को नयी व्यवस्था का दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन


- विद्यालयों में नयी व्यवस्था हो गई है लागू


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों में 16 अप्रैल से अवकाश स्वीकृत होने की प्रक्रिया बदल गई हैं। अब शिक्षकों व प्रधानाचार्य को हर तरह के अवकाश के आनलाइन आवेदन करना होगा। जिले के प्रधानाचार्यों को अवकाश की नयी व्यवस्था के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।



जिले के राजकीय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अभी तक अवकाश के लिए विद्यालय स्तर ही प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र देने की व्यवस्था है। परंतु शासन ने अब अवकाश स्वीकृत होने की प्रक्रिया बदल दी है। अब शिक्षकों को अवकाश लेने के लिए संपदा पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन




डीआईओएस कार्यालय के अनुसार अवकाश लेने की नयी व्यवस्था 16 अप्रैल से लागू हो गई है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने जिले के राजकीय इंटर कालेजों और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को नयी व्यवस्था का 15 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने निर्देश दिए कि प्रधानाचार्य श्री व्यवस्था पर अमल करें। प्रशिक्षण में हर प्रधानाचार्य को यूजर आईडी तथा पासवर्ड आवंटित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






ऐसे होगा अवकाश स्वीकृत



डीआईओएस कार्यालय के अनुसार अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का आकस्मिक अवकाश प्रधानाचार्य तथा प्रधानाचार्य का आकस्मिक अवकाश कालेज का प्रबंधक आनलाइन स्वीकृत करेंगे। चाइल्ड केयर लीव अर्थात सीसीएल तथा चिकित्सा अवकाश कालेज के प्रबंधक आनलाइन स्वीकृत करेंगे। राजकीय शिक्षकों का आकस्मिक अवकाश प्रधानाचार्य तथा अन्य सभी अवकाश अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा आनलाइन स्वीकृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed