{"_id":"5e3b09ba8ebc3ee590709a9a","slug":"problems-of-farmers-raised-in-front-of-dm-bijnor-news-mrt467451852","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के सामने उठाईं किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के सामने उठाईं किसानों की समस्याएं
विज्ञापन
डीएम के सामने उठाईं किसानों की समस्याएं
बिजनौर। भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम रमाकांत पांडेय के सामने किसानों की अनेक समस्याओं को उठाया। किसानों की समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान की मांग की।
जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने डीएम से कहा कि विद्युत निगम ऐसे किसानों के खिलाफ नलकूप में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा रहा है जो भूमिहीन हैं। किसानों को गन्ना पर्ची व कैलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। चीनी मिलों ने पिछले साल का बकाया भुगतान अब तक नहीं किया है। कहा कि किसानों की जान व फसल की सुरक्षा के बिजली की जर्जर लाइनों को बदलवाना चाहिए। गर्मी की शुरुआत में हर साल किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बिजली के तारों की वजह से लगी आग से जल जाती है। डीएम ने एसडीएम व विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को बुलाकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। डीएम ने गन्ना भुगतान व पर्ची कैलेंडर का वितरण कराने में भी जल्दी कार्रवाई की बात कही। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, प्रदेश महासचिव रामअवतार सिंह, विनोद परमार, लुधियान सिंह, राकेश प्रधान, वीर सिंह, शशि कुमार, राजीव कुमार, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।