{"_id":"631e2886447cc27f860fec67","slug":"problems-arose-in-the-general-meeting-of-the-sugarcane-committee-bijnor-news-mrt6048520148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति की साधारण सभा में उठीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति की साधारण सभा में उठीं समस्याएं
विज्ञापन

नगीना। सहकारी गन्ना विकास समिति में साधारण सभा का आयोजन किया गया। इसमें समिति के अधीन चीनी मिलों के मिल गेट और गन्ना क्रय केंद्रों को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। किसानों की समस्याओं को भी उठाया गया।
रविवार दोपहर सहकारी गन्ना विकास समिति में हुई साधारण सभा की बैठक में गन्ना समिति डेलीगेट, पूर्व संचालक मंडल के सदस्यों व चीनी मिल प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गन्ना विकास परिषद बुंदकी-नगीना के एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी ने किसानों को पंचामृत योजना, ड्रीप योजना, डीबीटी लाभ पौधशालाओं एवं समूह लाभ के विषय में जानकारी दी। योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। सचिव विजयपाल सिंह ने मृतक, फर्जी व भूमिहीन गन्ना सट्टों को बंद करने आदि की जानकारी दी। गन्ना समिति के डेलीगेट सदस्यों ने भी कृषक समस्याएं साधारण सभा में रखी।
एससीडीआई ने बताया कि नगीना समिति क्षेत्र में द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के 41 गन्ना क्रय केंद्र व मिल गेट, नजीबाबाद सहकारी चीनी मिल के दो व धामपुर चीनी मिल के तीन गन्ना क्रय केंद्र समेत कुल 46 गन्ना क्रय केंद्र हैं। साधारण सभा में चीनी मिलवार सुरक्षण, अभ्यपर्ण पर पूर्व वर्षों की भांति ही रखने की पुष्टि की गई। गन्ना विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष काजी अरशद मसूद, बुंदकी चीनी मिल प्रतिनिधि आलोक कुमार, धामपुर मिल प्रतिनिधि अजेंद्र कुमार व नजीबाबाद चीनी मिल प्रतिनिधि देवधर मौर्य आदि मौजूद रहे।