उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुई किसान महासभा में प्रियंका गांधी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा वो भाषण देने नहीं लोगों से बातें करने आई हैं। प्रियंका ने कहा जनता व उनके बीच भरोसे का रिश्ता है। इस रिश्ते से एक नेता को वह आगे बढ़ाते हैं।
तस्वीरें: ...जब प्रियंका गांधी ने महासभा में कही ये बात, जीत लिया किसानों का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा लोगों को भरोसा होता है कि वह जनप्रतिनिधि बनकर उनकी समस्याओं को उठाएगा और उनकी बात की सुनवाई होगी। कहा कि मोदी सरकार ने क्या किसानों की आमदनी दोगुनी कर दीं। जब किसान नहीं चाहते को कानून वापस लिए जाएं।
उन्होंने कहा कि 2017 से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। किसान रोकर अपना अधिकार मांग रहा है। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को अहंकारी बताया। कहा कि मोदी सरकार ने सात साल में जितने वादे किए कोई पूरा नहीं किया।
किसानों के लिए पैसे नहीं, संसद सजा रहे
प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों का चीनी मिलों पर दस हजार करोड़ रुपया बकाया है। इसकी किसी को चिंता नहीं है। दुनिया भर में संसद भवन की खूबसूरती के लिए पहचान है। इंडिया गेट से दुनिया भर के लोग इसका दीदार करने आते हैं। मोदी सरकार ने इसके सुंदरीकरण के लिए 20 हजार करोड़ की योजना बनाई है। सरकार को किसानों की कतई फिक्र नहीं है।
उन्होंने कहा किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही, उलटा संसद में खड़े होकर सरकार के लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। उन्हें परजीवी कहकर अपमानित किया जा रहा है। मंत्री देशद्रोही कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी पहचान लो शांतिपूर्वक आंदोलन केवल देशभक्त ही करता है। हरियाणा के मंत्री का एक वीडियो वायरल हुआ है। किसानों की मौत पर वे कह रहे हैं कि घर में बैठकर भी तो लोग मर जाते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/