फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ...जब प्रियंका गांधी ने महासभा में कही ये बात, जीत लिया किसानों का दिल

Tue, 16 Feb 2021 01:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Priyanka has come to talk to people, not to talk
मंच पर अन्य नेताओं के साथ प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुई किसान महासभा में प्रियंका गांधी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा वो भाषण देने नहीं लोगों से बातें करने आई हैं। प्रियंका ने कहा जनता व उनके बीच भरोसे का रिश्ता है। इस रिश्ते से एक नेता को वह आगे बढ़ाते हैं।

Bijnor News: Priyanka has come to talk to people, not to talk
मंच से बोलती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा लोगों को भरोसा होता है कि वह जनप्रतिनिधि बनकर उनकी समस्याओं को उठाएगा और उनकी बात की सुनवाई होगी। कहा कि मोदी सरकार ने क्या किसानों की आमदनी दोगुनी कर दीं। जब किसान नहीं चाहते को कानून वापस लिए जाएं।

Bijnor News: Priyanka has come to talk to people, not to talk
बिजनौर महासभा में बोलती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि 2017 से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। किसान रोकर अपना अधिकार मांग रहा है। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को अहंकारी बताया। कहा कि मोदी सरकार ने सात साल में जितने वादे किए कोई पूरा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor News: Priyanka has come to talk to people, not to talk
मंच से बोलती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

किसानों के लिए पैसे नहीं, संसद सजा रहे
प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों का चीनी मिलों पर दस हजार करोड़ रुपया बकाया है। इसकी किसी को चिंता नहीं है। दुनिया भर में संसद भवन की खूबसूरती के लिए पहचान है। इंडिया गेट से दुनिया भर के लोग इसका दीदार करने आते हैं। मोदी सरकार ने इसके सुंदरीकरण के लिए 20 हजार करोड़ की योजना बनाई है। सरकार को किसानों की कतई फिक्र नहीं है।

विज्ञापन
Bijnor News: Priyanka has come to talk to people, not to talk
अन्य नेताओं के साथ मंच पर प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही, उलटा संसद में खड़े होकर सरकार के लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। उन्हें परजीवी कहकर अपमानित किया जा रहा है। मंत्री देशद्रोही कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी पहचान लो शांतिपूर्वक आंदोलन केवल देशभक्त ही करता है। हरियाणा के मंत्री का एक वीडियो वायरल हुआ है। किसानों की मौत पर वे कह रहे हैं कि घर में बैठकर भी तो लोग मर जाते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed