{"_id":"649c819c110dec26a00aaec4","slug":"private-tubewells-and-all-feeders-of-the-population-will-be-separate-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-5921-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: निजी नलकूप व आबादी के सभी फीडर होंगे अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: निजी नलकूप व आबादी के सभी फीडर होंगे अलग
Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
- बिजनौर डिवीजन के पांच बिजलीघरों के 19 फीडरों पर सर्वे का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आबादी व निजी नलकूपों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अलग-अलग फीडर कराए जा रहे हैं। इससे गांवों में ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज की समस्या दूर होगी। साथ ही नलकूपों को दिन में बिजली आपूर्ति मिलेगी। ताकि किसान दिन में ही फसलों की सिंचाई कर सकें।
बिजनौर डिविजन के पांच बिजलीघर सिकंदरी, कंभौर, नांगल जट, गंज, चौकपुरी बिजलीघर के क्षेत्र में शेष फीडरों को अलग-अलग किया जा रहा है। इन बिजलीघरों के फीडरों का सर्वे हो रहा है। जहां सर्वे पूरा हो गया है वहां अलग-अलग फीडर बनाने के लिए खंभे लगाने का कार्य चल रहा है। इन पांच बिजलीघरों के 19 फीडरों को अलग-अलग किया जाएगा। अफसरों का कहना है बिजली फीडर अलग-अलग होने से ओवरलोडिंग से निजात मिलेगी।
निजी नलकूपों को दिन में शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति होगी। ग्रामीण आबादी को शेड्यूल के अनुसार दिन, रात दोनों समय में बिजली आपूर्ति होगी। विद्युत फीडर भी छोटे होने व सड़क किनारे बिजली लाइन बनने से उसमें होने वाले फाल्ट आदि की समस्या से निजात मिलेगी। आंधी, बारिश से बिजली लाइनों में होने वाले फाल्ट भी सड़क किनारे खड़ी लाइन में आसानी से हाथ आ जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- कोट
डिवीजन के सभी बिजलीघरों से निजी नलकूप और आबादी के लिए अलग-अलग फीडर निकाले जाएंगे। कुछ फीडर पहले अलग हो गए थे। शेष 19 फीडरों को विभाजित करने का कार्य शुरू हो गया है - अनिल कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता