फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Priority of first aid is necessary

प्राथमिक उपचार की प्राथमिकता है जरूरी

Sun, 13 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Priority of first aid is necessary
प्राथमिक उपचार की प्राथमिकता है जरूरी
विज्ञापन

बिजनौर। यदि सही समय पर रोगी को प्राथमिक चिकित्सा मिल जाए तो संबंधित रोगी का जीवन बचाया जा सकता है। इस बात का सभी को ध्यान रखना चाहिए। वैसे तो वाहन कंपनियों की ओर से सभी वाहनों में फर्स्ट एड किट दी जाती है और बड़े वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स होता है।
आमतौर पर सभी वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स होता है। रोगी के पास तक एंबुलेंस पहुंचने तक रोगी को कुछ आराम मिले, इसलिए प्राथमिक उपचार दिया जाना अति आवश्यक है। प्राथमिक चिकित्सा का उद्देश्य कम से कम साधनों में इतनी व्यवस्था करना होता है कि चोट ग्रस्त व्यक्ति को सम्यक इलाज कराने की स्थिति में लाने में लगने वाले समय में कम से कम नुकसान हो। यह कभी-कभी जीवन रक्षक भी सिद्ध होता है।
विज्ञापन

उपचार देने में न करें देरी
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीआर नायर के अनुसार प्राथमिक उपचार के तीन उद्देश्य होते हैं। पहला जीवन संरक्षण, दूसरा स्थिति को ज्यादा खराब होने से बचाना व तीसरा रोग मुक्त होने में सहायता करना। यदि रक्तस्राव होता हो तो बंद करने का उपाय करें। गर्दन, छाती और कमर के कपड़े ढीले करके खूब हवा दें। प्राथमिक उपचार देने में कभी भी देरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार की होनी चाहिए जानकारी
जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डा. बीआर त्यागी ने बताया कि रोगी को प्राथमिक उपचार देने में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए। इसके बारे में करीब करीब सभी को जानकारी होनी चाहिए है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य कम से कम साधनों में इतनी व्यवस्था करना होता है, जो कि पीड़ित को सम्यक इलाज कराने की स्थिति में लाने में लगने वाले समय में कम से कम नुकसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed