{"_id":"6011ad778ebc3e544e40be35","slug":"principal-and-panchayat-raj-workers-rewarded-for-outstanding-work-bijnor-news-mrt5224854125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और पंचायतराज कर्मी उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और पंचायतराज कर्मी उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर जिले के तीन ग्राम प्रधान समेत पंचायतराज विभाग के दस कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। विधायक नहटौर ओमकुमार ने सभी को प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिह्न प्रदान किया है।
जिले में 24 जनवरी से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम चल रहे हैं। गणतंत्र दिवस के दिन पंचायतराज विभाग में दैनिक कार्य व कोविड -19 में प्रशंसनीय भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव तथा सफाईकर्मी को सम्मानित किया गया है। पुरस्कृत होने वालों में हल्दौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत फरीदपुर सुधीरन के प्रधान वरुण कुमार, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की पंचायत अकबर देवीदास वाला के प्रधान राजपाल सिंह तथा अफजलगढ़ ब्लॉक की पंचायत शाहपुर जमाल की प्रधान निशा रानी शामिल हैं। पंचायत सचिवों में हल्दौर ब्लॉक के मोहित कुमार, धामपुर ब्लॉक के हिमांशु कुमार तथा जलीलपुर ब्लॉक के अनिल कुमार कटारिया हैं।
सफाईकर्मियों में हल्दौर ब्लॉक की पंचायत छाछरी टीप के जागन सिंह, इसी ब्लॉक की पंचायत सलेमपुर मथना के अमनलाल, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की पंचायत मकसूदपुर हफीज के रूपेश कुमार तथा किरतपुर ब्लॉक की पंचायत सुल्तानपुर सादात के अमर सिंह शामिल हैं। इस मौके पर सीडीओ केपी सिंह तथा डीपीआरओ सतीश कुमार मौजूद रहे।