{"_id":"6a5a780137eee26643021da7","slug":"prime-minister-virtually-inaugurated-dhampur-railway-station-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-185296-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रधानमंत्री ने वर्चुअली किया धामपुर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रधानमंत्री ने वर्चुअली किया धामपुर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
विज्ञापन
धामपुर रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के बाद व्यवस्थाओं का जायजा लेते विधायक अशोक कुमार राणा स्रोत संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। धामपुर रेलवे स्टेशन के नवीन भवन के उद्घाटन पर स्टेशन परिसर में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से अमृत भारत रेलवे स्टेशन के अंतर्गत देश के 75 रेलवे स्टेशनों सहित धामपुर स्टेशन के नवीन भवन का भी वर्चुअली उद्घाटन किया। बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
बतौर मुख्य अतिथि विधायक अशोक राणा ने कहा कि देश की उन्नति का मार्ग गांव से होकर गुजरता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सरकार में धामपुर जैसे कस्बे में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का बनाया जाना उनकी दूरगामी सोच को दर्शाता है। यह क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर का भ्रमण कर सुविधाओं का जायजा भी लिया।
स्टेशन पर प्रधानमंत्री का चित्र लगा सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में राणा प्रियंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदित नारायण सिंह, दीपक अग्रवाल, मुरादाबाद रेलवे मंडल के एडीआरएम परितोष गौतम, नीरज प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाने की उठी मांग
समारोह के दौरान पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने आधुनिक रेलवे स्टेशन के साथ ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से धामपुर रेलवे स्टेशन पर अमृतसर से दरभंगा जननायक एक्सप्रेस, राप्ती गंगा एक्सप्रेस, वंदे भारत आदि ट्रेनों के स्टॉपेज करने की मांग की। विधायक ने रेलवे अधिकारियों से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर टिन शेड की व्यवस्था करने को भी कहा।
प्लेटफॉर्म पर ई- टिकट की सुविधा भी शुरू
रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। स्टेशन पर दो टिकट खिड़की के साथ ई- टिकट वेंडर मशीन भी लगाई गई है। जिससे रेल यात्री मशीन के माध्यम से टिकट निकाल ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। आमतौर पर ट्रेन आने के समय यात्रियों में टिकट खरीदने को लेकर आपाधापी मची रहती थी।
पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र
उद्घाटन समारोह को लेकर स्टेशन को आकर्षक ढंग से सजाया गया। स्टेशन परिसर में एक भव्य पेंटिंग बनाई गई, जिस पर आधुनिक भारत में रेलवे के नवीनीकरण को दर्शाया गया है। इस विशाल पेंटिंग में कोयले से चलने वाले इंजन के साथ वर्तमान में चलने वाली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को दर्शाया गया है। रेलवे स्टेशन पर बनी पेंटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।