{"_id":"5e10dbd88ebc3e87a8206aa0","slug":"prime-minister-s-skill-development-scheme-bijnor-news-mrt462128885","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज की ओर से ग्राम तरीकमपुर रूपचंद में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयं सेवकों को कौशल विकास एवं जीवन शैली के बारे में जानकारी दी गई।
ग्राम तरीकमपुर रूपचंद के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन को कौशल विकास दिवस के रूप में मनाया गया। एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि कौशल विकास के लिए जुलाई 2015 में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना चलाई थी। इसका उद्देश्य अकुशल श्रमिकों को कुशल बनाकर रोजगार उलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इसमें श्रमिकों को तीन माह, छह माह, एक साल के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। पहले वर्ष में 14 लाख युवाओं को शामिल गया तथा वर्ष 2022 तक 40.6 करोड़ युवाओं को कुशल बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर आगे बढ़ना चाहिए। जिससे सभी युवाओं को रोजगार मिल सके। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी बालेश कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान साबिर, बिजेंद्र कुमार, नुसरत जहां, नसीम, प्रवीण कुमार, मनोज यादव, भूपेंद्र कुमार, तेजपाल सिंह, सुनील कुमार मौजूद रहे।