फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Primary school of village Raja Rampur submerged

Bijnor News: विद्यालय हुआ जलमग्न, ग्राम सचिवालय में पढ़ाए बच्चे

Tue, 12 Aug 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Primary school of village Raja Rampur submerged
जलालाबाद-प्राथमिक विद्यालय राजारामपुर विद्यालय में जलभराव।संवाद - फोटो : संवाद
जलालाबाद। क्षेत्र में लगातार बारिश होने से गांव राजा रामपुर का प्राथमिक विद्यालय जलमग्न हो गया। विद्यालय में रखी खाद्य सामग्री भी खराब हो गई। स्कूल और मार्ग पर जलभराव रहने से शिक्षक और विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रोजीना ने विद्यार्थियों को पढ़ाने की व्यवस्था ग्राम सचिवालय में कराई। ग्राम सचिवालय में मात्र 10 बच्चे ही पहुंचे, जबकि विद्यालय में 67 बच्चे पंजीकृत हैं। ग्राम सचिवालय के पहुंच मार्ग पर जलभराव होने से अभिभावक अपने बच्चों को वापस ले गए। विद्यालय में मात्र एक ही बच्ची पढ़ने आई, जिसे कुछ समय बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, मुख्य अध्यापिका निगहत शाहीन रुकैया का कहना है कि गांव राजा रामपुर के विद्यालय में जलभराव है, भवन भी जर्जर हो गया है। विद्यालय परिसर की स्थिति सामान्य होने तक विद्यार्थियों को ग्राम सचिवालय भवन में ही पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed