फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Price of potato is three times more expensive

आलू का दाम हुआ तीन गुना महंगा

Wed, 16 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Price of potato is three times more expensive
आलू का दाम हुआ तीन गुना महंगा
विज्ञापन

बिजनौर। आलू के बढ़े दामों ने बीज के दामों में भी आग लगा दी है। आलू का बीज करीब तीन गुना दाम पर बिक रहा है। मुनाफे की आस में किसान महंगा बीज भी खरीद रहे हैं।
किसान इस बार आलू के रकबे को भी बढ़ा रहे हैं। जिले में आलू का रकबा करीब पांच हजार हेक्टेयर रहता है। गंज व चांदपुर क्षेत्र में काफी जमीन में आलू की फसल बोई जाती है। किसान सितंबर में आलू की बुवाई कर नवंबर में इसकी खोदाई कर बेचते हैं। कई बार आलू के दाम इतने कम हो जाते हैैं कि किसान की कोल्ड स्टोरेज के किराये की लागत भी नहीं निकल पाती है, लेकिन इस बार स्थिति बदली हुई है। आलू की मांग पिछले सालों के मुकाबले लगातार बढ़ी हुई चल रही है। इस समय आलू 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। आलू के दाम बढ़ने से इसका बीज भी महंगा हो गया है। जिले में प्रमुख रूप से आलू की पुखराज, 3797 और सूर्या प्रजाति ज्यादा बोई जाती हैं। इसके बीज की 50 किलो की बोरी पिछले साल 370 से 450 रुपये तक मिली थी, लेकिन इस बार इन बीज के दाम बढ़कर 1300 से 1400 रुपये प्रति 50 किलो की बोरी तक हो गए हैं। कुछ किसान पंजाब से आलू का फाउंडेशन विधि से तैयार बीज भी लेकर आते हैं। यह प्रयोगशाला में तैयार होते हैं। पिछले साल इस बीज की कीमत दो हजार से 2100 रुपये प्रति क्विंटल थी लेकिन इस बार यह प्रमाणित बीज 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।
विज्ञापन

‘नुकसान भी उठाना पड़ सकता है’
गांव सिकंदरी निवासी प्रदीप चौधरी, आशीष कुमार, विनोद सिंह गांव महमूदा निवासी रामगोपाल, सरदार हरेंद्र सिंह का कहना है कि वे हर साल की तरह इस बार भी आलू बो रहे हैं। आलू बोने में इस बार महंगा बीज खरीदना पड़ रहा है। अगर रेट अच्छा न मिला तो किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तिहाई का फायदा
आलू का उत्पादन प्रति बीघा 20 से 30 बोरी (10 से 15 क्विंटल) प्रति बीघा निकलता है। बुवाई में किसान का तीन क्विंटल बीज प्रति बीघा लगता है। इस बीज की कीमत के बराबर कीमत का डीजल, खाद व दवा आदि लग जाती है। यानि रेट अच्छे होने पर 66 रुपये लगाने पर किसान को 100 रुपये मिलते हैं। किसान को एक तिहाई यानि 33 प्रतिशत की बचत होती है।

अक्तूबर में मिलेगा बीज
जिला उद्यान निरीक्षक नरपाल मलिक के अनुसार अक्तूबर में बीज आने की संभावना है। अभी बीज नहीं आया है। अभी बीज का मूल्य निर्धारित नहीं हुआ है। करीब 100 क्विंटल बीज मिलेगा। किसान चाहे तो बीज की बुकिंग करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed